.jpg)

Team The YuvaTime
06 August 2020
बिहार चुनाव : कौन है पुष्पम प्रिया चौधरी ? क्या नितीश को दे सकती हैं टक्कर ? जानें क्यों फेसबुक ट्विटर पर फेमस हो रही हैं पुष्पम प्रिय चौधरी ?
एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ बिहार चुनाव। 2020 बिहार चुनाव लालू-नितीश-सुशील मोदी-तेजस्वी तक अब सीमित नहीं हैं। 2020 चुनाव के लिए लंदन से पढ़ कर आयी हुई पुष्पम प्रिया चौधरी भी अब मैदान में कूद चुकी हैं। बिहार के सभी बड़े अखबारों के पहले पन्ने पर खुद को बिहार की मुख्यमंत्री उमीदवार घोषित कर चुकी हैं।
पुष्पम प्रिया चौधरी जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और विधान परिषद के सदस्य (MLC) रह चुके विनोद चौधरी की बेटी हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी मूल रूप से दरभंगा की हैं।लंदन के मशहूर “लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स” से इन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है।
पुष्पम प्रिया चौधरी की नई पार्टी प्लुरलस
पुष्पम वर्तमान समय में बिहार के हाव-भाव समझने के लिए बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में भर्मण कर रही हैं।पुष्पम ने अपनी नई पार्टी का नाम दिया हैं प्लुरलस।उनका मानना है की बिहार को अब उड़ने, दौड़ने की जरूरत हैं। बिहार में बंद पड़े उद्योग को फिर से शुरू करने की मुहीम उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं।

क्या है पुष्पम प्रिया चौधरी का लक्ष्य?
जो विज्ञापन उन्होंने अखबार में छपवाए हैं, उनमें उन्होंने लिखवाया है, बिहार को गति चाहिए, बिहार को पंख चाहिए, बिहार को बदलाव चाहिए. क्योंकि बिहार को बेहतर मिलना चाहिए और बेहतर संभव है. बेमतलब की पॉलिटिक्स छोड़ो, प्लूरल्स से जुड़ो ताकि 2020 में बिहार दौड़ सके, उड़ सके।
गौरतलब है की अब आगामी चुनाव में हर पार्टी अपना दम ख़म लगा रही हैं चाहे नितीश कुमार डिजिटल प्रचार प्रसार हो या विपक्ष का हमला। हर कोई चुनाव में उभर कर आना चाहता हैं। अब कौन कितना पॉइंट जनता से लेता हैं ये तो आगामी चुनाव ही बताएगा।