

Rahul Gupta
5 days ago
तेजस्वी यादव ने 10 सुधार करने का किया वादा, नीतीश कुमार को बताया युवा विरोधी
बिहार चुनाव को लेकर वादों और आरोपों का दौर जारी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर रविवार (28 सितंबर) को जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि युवा विरोधी इस सरकार से हक मांगो तो लाठी मिलती है।
तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘15 वर्षों की एनडीए सरकार से बिहार में नौकरी मांगना गुनाह है। नीतीश कुमार और बीजेपी ने मिलकर विश्व में बिहार को बेरोज़गार का केंद्र बना दिया है।’’ आपको बता दें कि तेजस्वी ने अपनी सरकार बनने के बाद 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया है।
इसके अलावा तेजस्वी ने एक और ट्वीट किया। उसके जरिए उन्होंने बिहार की जनता से 10 वादें किए हैं। इसके जरिए उन्होंने इन 10 क्षेत्रों में सुधार करने की बात कही है।इसमें शिक्षा, बेरोजगारी, उद्योग आदि की बातें हैं। उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘आप और हम, बिहार सक्षम। आपके आदेश से, आपके सहयोग से मिलकर बनाएंगे नया बिहार, विकसित बिहार।’’
तेजस्वी के 10 सुधार के वादे:
कृषि: होगा खुशहाल किसान, मिलेगी नई पहचान।
उद्योग: बढ़ेंगे उद्योग व व्यापार, बढ़ेगी रोजगार की रफ्तार।
स्वास्थ्य: मिलेगी सबको उपचार, करेंगे व्यवस्था में सुधार।
शिक्षा: उच्च शिक्षा का आधार, खोलेगा उन्नति के द्वार।
खेल: खेलों में बेहतर आयाम, बढ़ाये प्रदेश का नाम।
तकनीकीकरण: नई तकनीकी बनेगी शान, काम को बनाएगी आसान।
इंफ्रास्ट्रक्चर: इंफ्रास्ट्रक्चर से विकास, हर जन से जोड़े विश्वास।
विद्युतीकरण: गांव-शहर रोशन, खुशहाल होगा हर जन।
कानून व्यवस्थान: अपराध मुक्त बिहार, निडर रहेगा हर परिवार।
परिवहन: सुगम यातायात, सबसे जोड़े साथ...