

Team The YuvaTime
12 October 2020
रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाऊ के खिलाफ साथ आए 38 प्रोडक्शन हाउस, हाईकोर्ट में मुकदमा
बॉलीवुड के 38 प्रोडक्शन हाउस ने दो टीवी चैनल के खिलाफ हाईकोर्ट पर मुकदमा दर्ज करवाया है। ट्विटर पर सोमवार (13 अक्टूबर) को दिन भर #BollywoodStrikesBack ट्रेंड करता रहा। दरअसल, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद कई टीवी चैनलों ने बॉलीवुड की छवि खराब करने की कोशिश की है। अब प्रोडक्शन हाउस और अभिनेताओं ने रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
मुकदमा दर्ज करने वालों में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन, यश राज प्रोडक्शन शामिल है। कुछ मीडिया चैनलों ने बॉलीवुड को डर्ट (गंदा), फिल्थ (गंदगी), स्कम (मैला), ड्रगीज (नशे का सेवन करने वाला) कहा गया।

मुकदमा दर्ज करने वाले प्रोडक्शन हाउस
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया
द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन
द फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल
स्क्रीनराइटर एसोसिएशन
आमिर खान प्रोडक्शंस
एड-लैब्स फिल्म्स
अजय देवगन फफलिम्स एंडोलन
फिल्म्स
अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क
अरबाज खान प्रोडक्शंस
आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस
बीएसके नेटवर्क और एंटरटेनमेंट
केप ऑफ गुड। फिल्म्स
क्लीन स्लेट फिल्म्स
धर्मा प्रोडक्शंस
एम्मी एंटरटेनमेंट एंड मोशन पिक्चर्स
एक्सेल एंटरटेनमेंट
फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस
आशा है कि प्रोडक्शन
कबीर खान फिल्म्स
लव फिल्म्स
मैकगफिन पिक्चर्स
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट
वन इंडिया स्टोरीज
आरएस एंटरटेनमेंट
राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट
रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट
रील लाइफ प्रोडक्शंस
रोहित शेट्टी पिक्चर्स
रॉय कपूर प्रोडक्शंस
सलमान खान वेंचर्स
सोहेल खान प्रोडक्शंस
सिख एंटरटेनमेंट
टाइगर बेबी डिजिटल
विनोद चोपड़ा फिल्म्स महल
भारद्वाज फिल्म
यशराज फिल्म्स